फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

महिला ने सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
rape
महिला ने सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही की वर्तमान में तैनाती मुजफ्फरनगर में है। एसएसपी ने सिकंदराबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

सिकंदराबाद के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर बताया कि उसकी शादी हापुड़ क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। वर्ष 2012 में उसके पति उसको छोड़कर कहीं चले गए, जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल सका। इसके बाद सिकंदराबाद आकर एक मकान में किराए पर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि मकान मालिक ने उसे अकेले देखकर उसे शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लीपिंग बना ली। कुछ साल पहले आरोपी की नौकरी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर लग गई, जिसकी पोस्टिंग अब मुजफ्फरनगर में है। उसके दबाव बनाने पर आरोपी की बहन और भाई ने भी उसकी शादी करा देने का झांसा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 23 अक्तूबर को आरोपी सिपाही सिकंदराबाद आया और शादी करने से इनकार कर दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही ने कोई शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सिकंदराबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed