फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape
तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन

बीबीनगर। तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। लहूलुहान अवस्था में मासूम बच्ची के घर पहुंचने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उसकी पत्नी खेतों पर मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को भी वह खेत पर मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची और अन्य बच्चे मौजूद थे। दोपहर को पीड़ित दंपती जब घर लौटे तो उनकी मासूम बच्ची घर पर मौजूद नहीं थी। उन लोगों ने आसपास बच्ची की तलाश शुरू की, इसी दौरान बच्ची लहूलुहान और बदहवास हालत में घर लौट आई। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक सुमित उसे बहला - फुसलाकर अपने घर ले गया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ ने मौके पर जाकर की जांच - पड़ताल
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात की सूचना पर सीओ स्याना अलका सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही उन्होंने आला अफसरों को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी।
अलका सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed