फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain fall

थम-थम कर बरसे मेघा, दो दिन में सात डिग्री गिरा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
rain fall
थम-थम कर बरसे मेघा, दो दिन में सात डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बृहस्पतिवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। दो दिन में सात डिग्री तापमान गिर गया है। बारिश होने से सबसे अधिक किसान खुश है। साथ ही तापमान कम होने से उमस से भी निजात मिल गई है। मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार बारिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।

बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही थी। बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले में जहां-तहां कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई। रात्रि के समय बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। वहीं, शुक्रवार को भी जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। बारिश होने से सबसे अधिक फायदा किसानों को हुआ और उनकी फसलों को भी संजीवनी मिल गई। सुबह से लेकर शाम तक जारी रही बारिश करीब 20 एमएम दर्ज की गई थी। अब तक जिले में 270 एमएम मानसून बारिश हो चुकी है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से सूख रही फसलों को फायदा हुआ है। अब रुक-रुक कर जारी बारिश के चलते तापमान में सात डिग्री की गिरावट आ गई है। गत बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा, जबकि बृहस्पतिवार को गिरकर 33 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 29 और न्यूनतम 26 डिग्री पर पहुंच गया। आद्रता 90 फीसदी दर्ज की गई और हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बारिश और तापमान में आई गिरावट से उमस कम होने से सभी ने राहत ली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अभी शनिवार तक इसी तरह की बारिश होने की संभावना बन रही है। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। अभी जिले में और बारिश होने की भी जरूरत है। अभी तक काफी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed