फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   railway road

रेलवे रोड से डिवाइडर हटाकर सड़क होगी चौड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
railway road
रेलवे रोड से डिवाइडर हटाकर सड़क होगी चौड़ी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे रोड पर सड़क चौड़ीकरण के बिना डिवाइडर लगाने के मामले में अब नगर पालिका अधिकारियों की नींद खुली है। नगर पालिका ने मशीन से डिवाइडरों को साइड कराते हुए चौड़ीकरण की तैयारी शुरू की हैं। जबकि डिवाइडर के नीचे की सड़क सीवर लाइन के कारण धंसने पर पालिकाध्यक्ष ने जल निगम को पत्र लिखा है।
शहर की सड़कों पर नगर पालिका की ओर से डिवाइडर लगाए गए हैं। रेलवे रोड पर भी बिना सड़क चौड़ीकरण और बिजली के खंभे शिफ्ट किए डिवाइडर लगा दिए गए थे। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर अब नगर पालिका अधिकारियों की नींद खुली है। अधिकारियों ने सड़क के बीच से डिवाइडर हटाकर एक ओर कर दिए हैं। जिससे अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क से लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। हालांकि डिवाइडर के नीचे की सड़क जमीन में धंसने के कारण सड़क निर्माण के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही देवीपुरा स्थित काली नदी श्मशान घाट की सड़क भी जर्जर हालात में है। बताया जा रहा है कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण नहीं किया गया है। इसके लिए पालिकाध्यक्ष ने जल निगम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जल निगम को पत्र लिखकर सड़क ठीक कराने की मांग की गई है। डिवाइडर साइड हटवा दिए हैं, ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। - मनोज गर्ग, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed