{"_id":"57699a1a4f1c1ba236b47f5f","slug":"ractor-trolley-crushed-by-the-death-of-the-innocent-ruckus-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-टॉली से कुचलकर मासूम की मौत, हंगामा-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-टॉली से कुचलकर मासूम की मौत, हंगामा-पथराव
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में बालू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार तीन लोगों में से दो को दूसरे समुदाय के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप। एक समुदाय ने दूसरे समुदाय लोगों पर ट्रैक्टर सवारों को बचाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया और पुलिस जीप में आरोपियों पर पथराव किया। दो समुदायों का मामला होने से गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है। खबर लिखे जाते तक लोग गांव में हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
गांव रामपुर निवासी जावेद खेतीबाड़ी करता है। उसका ढाई वर्षीय बेटा समद मौहल्ले में मंगलवार देर शाम खेल रहा था। तभी बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली काली नदी के पुल से गांव की ओर आया। ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया। समद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रैक्टर तीन लोग कूदकर भागे। एक समुदाय के लोगों दो को दबोच और सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
इस बात पर मृतक पक्ष के लोग उग्र हो गए और दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उधर, पुलिस ट्रैक्टर सवार दोनों लोंगों को जैसे ही जीप में बैठाकर चली भीड़ ने पथराव कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाली निरीक्षक ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर रिपोर्ट लिखाने और शव को पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी।
विज्ञापन
बाद में एसडीएम और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि लोगों को समझाने प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। खबर लिखे जाते तक लोग गांव में हंगामा कर रहे थे।