फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Problem: Shiva devotees will have to walk on potholes and scattered gravel

परेशानी : गड्ढों व बिखरी बजरी पर चलकर गुजरेंगे शिवभक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Problem: Shiva devotees will have to walk on potholes and scattered gravel
गांव नरेंद्रपुर के पास सड़क पर भरा गंदा पानी।
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भोले के भक्तों को जर्जर सड़कों से होकर गुजरना पड़ेगा। स्थिति यह है कि पथरीले कांवड़ मार्ग और सड़क पर पड़े कंकड़-पत्थर पर अधिकारियों का ध्यान नहीं गया। ऐसे में कांवड़ लेकर लौटने के दौरान भोले के भक्तों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन


आठ मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाना है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले के भक्त अनूपशहर, नरौरा, अहार, हरिद्वार समेत अन्य क्षेत्रों से कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग चिह्नित करते हुए इन मार्गों की मरम्मत कराई जाती है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थिति यह है कि इस बार अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए उचित कदम नहीं उठाया है। इसके चलते भोले के भक्तों को काफी परेशानी होगी। बुधवार को जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों की जब स्थिति का जायजा लिया गया तो पाया कि अधिकतर मार्गों की हालत काफी खराब है। इन मार्गों पर कंकड़, पत्थर के साथ गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं। इसके चलते भोले के भक्तों को इन कांटों भरी राह से होकर गुजरना पड़ेगा। अब महाशिवरात्रि के त्योहार में करीब एक सप्ताह का समय शेष बचने के कारण समयावधि में इन मार्गों की हालत दुरुस्त कराना अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन




अहार, ऊंचागांव में मार्गों पर है जलभराव

नरसेना से अहार रोड पर गांव नरेंद्रपुर का गंदा पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी के उचित इंतजाम न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इस रास्ते से होकर बड़ी संख्या में कांवड़िये अहार स्थित गंगा घाट के लिए जाते हैं। इसके अलावा अहार क्षेत्र में पुराना नाव घाट से अंबकेश्वर महादेव मंदिर तक कच्चे रास्ते की हालत भी काफी खराब है। रास्ते पर पानी भरने के कारण यहां से गुजरने वाले संभल और ज्योतिबा फुले नगर के भक्तों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे के हाल हैं खस्ता

बुलंदशहर से डिबाई की ओर कांवड़ लेकर जाने वाले भोले के भक्तों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी होगी। करीब 50 किमी लंबे स्टेट हाईवे में गहरे गड्ढे, सड़क पर फैली रोड़ी के कारण भोले के भक्तों को नंगे पैर चलना आसान नहीं होगा। स्थिति यह है कि भक्तों की सुविधा के लिए इस मार्ग को भी अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है।



दो से रवाना होंगे भोले के भक्त

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दो मार्च से शिवभक्त रवाना होने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से भी पर्याप्त संख्या में हरिद्वार के लिए बसों के संचालन की योजना बनाई गई है।






विभिन्न सड़कों की मरम्मत की जा रही है। भक्तों के कांवड़ लेकर लौटने से पहले ही सड़कों के हालात सुधार दी जाएगी। इससे भक्तों को परेशानी नहीं होगी। - प्रताप सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed