{"_id":"647a2644a160940c7e087289","slug":"pran-pratishtha-mahotsav-begins-in-baral-bulandshahr-news-c-30-1-122408-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बराल में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बराल में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी।
थाना क्षेत्र के गांव बराल में बुधवार देर रात चार मंदिरों में असामाजिक तत्वों द्वारा देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित कर दी गई थी। नई मूर्तियों की स्थापना के लिए शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार, एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान गांव में कैंप किए हुए हैं।
शिव शनिदेव मंदिर गुलावठी के महंत पंडित मनीष शास्त्री, पंडित कामता प्रसाद शास्त्री, कौशल शास्त्री, पंडित विनय और पंडित प्रीतम द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन वैदिक पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, धृतादिवास, श्याधिवास, पुष्पाधिवास, महान्यास और हवन यज्ञ कराया गया। यजमान योगेंद्र तोमर, अमित तोमर, रविंद्र शर्मा, सुनील तोमर एवं देव तोमर सपत्नी मौजूद रहे। रामभूल तोमर, अमित तोमर, हिमांशु तोमर और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हापुड़ जनपद से देवी देवताओं की मूर्तियां लाई गई हैं। जिला प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। शनिवार को मूर्तियों की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उधर, गांव में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। सिकंदराबाद, बीबीनगर, बुलंदशहर एवं गुलावठी कोतवाली के पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी के जवान भी गांव में तैनात है। रात भर गांव में अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा।
133 साल पुराना है शिव मंदिर
गांव के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में चारों मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन एक साथ हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा करा रहे पंडित मनीष शास्त्री ने बताया कि पूजन के बाद शनिवार को विधि विधान से सभी मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। वहीं, गांव बराल निवासी रामभूल सिंह तोमर एवं अमित तोमर ने बताया कि गांव का प्राचीन शिव मंदिर करीब 133 साल पुरा है। मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है।
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने आस्था को चोट पहुंचाई : डॉ. अंतुल तेवतिया
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया शनिवार को गांव बराल पहुंची और चारों मंदिरों में जाकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शरारती तत्वों ने देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित कर श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों ने यह घटना जानबूझकर की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के लिए उन्होंने अधिकारियों से भी बात की है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह, सुधीर शर्मा, हिमांशु तोमर, तनुज कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, संजू, प्रधान, प्रवेश तेवतिया आदि मौजूद रहे।
30 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
गांव बराल में मूर्ति खंडित करने वाले शरारती तत्व 30 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि, पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शरारती तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस की पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।