{"_id":"5766e85c4f1c1b906511b69c","slug":"power-house-atampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने बिजलीघर पर की तोड़फोड़-हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने बिजलीघर पर की तोड़फोड़-हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बिजली कटौती के विरोध में गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर तोड़फोड़ कर खूब हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने कई कर्मियों को बंधक बना लिया जबकि कई बिजलीघर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और जेई के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
नगर क्षेत्र में अंधाधुंध कटौती से परेशान लोगों का पारा चढ़ गया। शनिवार रात अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में कई घंटों की कटौती से गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर धावा बोल दिया। बिजलीघर का घेराव कर कुछ कर्मियों को बंधक बना लिया गया, जबकि कुछ कर्मचारी भाग खड़े हुए।
गुस्साए लोगों ने बिजलीघर में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर जेई और पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। जेईविनय कुमार ने बताया कि लोकल स्तर से कटौती नहीं की जा रही है। कंट्रोल रूम से ही कटौती हो रही है। उच्चाधिकारियों को कंट्रोल से कटौती कम करने को कहा गया है।