{"_id":"5751bcd74f1c1b6a7910a0e9","slug":"power-disconnection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दफ्तर में बैठकर बिजली गुल करेंगे साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दफ्तर में बैठकर बिजली गुल करेंगे साहब
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में बिजली व्यवस्था हाईटेक करने की योजना है। अब उपभोक्ता पर बकाया होने पर दफ्तर में बैठकर ही अफसर उनकी घरों की बिजली गुल कर देंगे। तय सीमा से ज्यादा लोड चलाया तो बिजली अपने आप कट जाएगी। साथ ही बिजली का बिल बनेगा और फिर कोरियर से घर तक पहुंचाया जाएगा।
पावर कारपोरेशन अब उपभोक्ताओं के घर-दुकानों और उद्योगों में आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी मीटर) लगाएगा। इसके लिए बैंगलोर की आईटी कंपनी से समझौता किया गया है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गुलावठी को चयनित किया गया है।
गुलावठी में कारपोरेशन अगले हफ्ते से आरएफ मीटर लगाना शुरू कर देगा। आरएफ मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं पर बकाया होने के बाद कनेक्शन काटने के लिए मौके पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दफ्तर में बैठकर ही साहब बकायेदार उपभोक्ता की बिजली गुल करे देंगे। इसके अलावा तय मात्रा से ज्यादा लोड चलाने पर मीटर से अपने आप बिजली कट जाएगी।
विज्ञापन
रेडियो फ्रीक्वेंसी मीटर का ट्रायल अगले सप्ताह से गुलावठी में किया जाएगा। आरएफ मीटर लगने के बाद विभाग और उपभोक्ताओं की काफी परेशानी बच जाएगी।
अश्वनी बेदी, एई मीटर