फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSF jawan dies in accident while on way to fetch sacred flame; 14 injured, including a PAC jawan.

Bulandshahar News: ज्योत लेने जा रहे बीएसएफ जवान की हादसे में मौत, पीएसी के जवान समेत 14 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies in accident while on way to fetch sacred flame; 14 injured, including a PAC jawan.
जोत लेने जा रहे हादसे में मृतक बीएसएफ के जवान धीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
बुलंदशहर। कोतवाली नगर के गांव जसनावली खुर्द सरदार नगर के निवासी बीएसएफ जवान धीरेंद्र सिंह (34) उर्फ धीरज की शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। वह गांव के करीब 50 लोगों के साथ दिल्ली के कालकाजी मंदिर से माता की ज्योत लेने जा रहे थे। हादसे में पीएसी के जवान समेत 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बुलंदशहर के लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 से अधिक ग्रामीण सवार थे। नेशनल हाईवे-34 पर सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नेतरामपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के कारण पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से धीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर ग्रामीण और परिवार के लोग अस्पताल व मोर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन

परवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव के करीब 50 लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव से दिल्ली के कालकाजी स्थित मंदिर से माता रानी की ज्योत लेने के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे एक और ट्रॉली लगा रखी थी। अगली ट्रॉली में करीब 20 लोग बैठे हुए थे। पीछे की ट्रॉली में 30 लोग बैठे हुए थे। नेशनल हाईवे-34 पर सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नेत्ररामपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के कारण पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रॉली में बैठे चार से पांच लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। वहीं, अन्य लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में बीएसएफ के जवान धीरेंद्र सिंह, विदुर (35), पीएसी का जवान गौरव (33), बबलू (46), श्रीवन (20), मयंक (20), पवन (40), पंकज (27), यश (16), सुनील, मोंटू, आकाश, रविंद्र, सुहैल समेत करीब 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बुलंदशहर के लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बीएसएफ के जवान धीरेंद्र सिंह की मौत हो गई।

15 दिन पहले आए थे छुट्टी
परवेंद्र ने बताया कि मृतक धीरेंद्र सिंह उनके चाचा के लड़के हैं। फिलहाल उनकी तैनाती राजस्थान के बीकानेर में थी। वह 15 दिन पहले छुट्टी पर आए थे। तीन भाइयों में वह सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई अमित कुमार एयरफोर्स में हैं। मझले भाई अमित कुमार निजी टीचर हैं।
उनके दो लड़की हैं। बड़ी बेटी की आयु करीब चार वर्ष, छोटी की आयु तीन वर्ष है। उनकी पत्नी रूबी दोनों बेटियों के साथ परिवार के साथ गांव में ही रहती है। बताया कि पत्नी गर्भवती भी है। घायलों में गौरव भी पीएसी में है और वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।

तेरहवीं बार ज्योत लेने जा रहे थे ग्रामीण
परवेंद्र ने बताया कि वह हर वर्ष कालकाजी मंदिर से ज्योत लाकर प्रथम नवरात्र पर गांव के चामड़ मंदिर में स्थापित करते हैं। इस बार वह तेरहवीं बार ज्योत लेने के लिए जा रहे थे। पिछले 12 साल से वह लगातार ज्योत लाकर चामड़ में स्थापित कर रहे थे।


गांव में छाया मातम
जैसे ही हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो ज्योत लेने के लिए गए 50 परिवारों के लोगों में शोक छाया गया। घटना को लेकर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण अस्पताल और मोर्चरी हाउस पहुंचे। घटना की सूचना पहुंचने के बाद शोक में डूबे ग्रामीणों के घर में शाम को चूल्हे नहीं जले। ग्रामीण जहां बीएसएफ के जवान की हादसे में मौत को लेकर दुखी थे, वहीं घायलों के स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

वर्जन...
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां धीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। प्रखर पांडेय, सीओ सिकंदराबाद

जोत लेने जा रहे हादसे में मृतक बीएसएफ के जवान धीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

जोत लेने जा रहे हादसे में मृतक बीएसएफ के जवान धीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

जोत लेने जा रहे हादसे में मृतक बीएसएफ के जवान धीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

जोत लेने जा रहे हादसे में मृतक बीएसएफ के जवान धीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed