{"_id":"6ac928b41b365139d000a00a","slug":"class-9-student-killed-companion-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167858-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पिकअप की टक्कर से कक्षा नौ के छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पिकअप की टक्कर से कक्षा नौ के छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
ककोड़। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वहीं, साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव नगला गोविंदपुर निवासी कुवर ने बताया कि उनका पुत्र दिलशाद (14) कक्षा नौ का छात्र था। शुक्रवार की शाम वह कक्षा नौ में ही पढ़ने वाले अपने साथी छात्र उमेर (14) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।
वैर बादशाहपुर में भट्टे के पास पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए वैर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमेर की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
दिलशाद के परिजन वैर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। शव को देखते ही परिवार के लोग बिलख उठे। बताया गया कि आरोपी चालक भी गांव नगाला गोविंदपुर का निवासी है। देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल छात्र का उपचार चल रहा है। आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।