फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

एक लाख से अधिक के बकायेदारों की नहीं कटेगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Power cut
एक लाख से अधिक के बकायेदारों की नहीं कटेगी बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली के बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उनसे बिल जमा करने के लिए निवेदन किया जाएगा। इस क्रम में शासन के निर्देश पर जिले में एक लाख से अधिक बकाया वाले 2162 उपभोक्ताओं से संपर्क कर बिल जमा करने का आह्वान किया गया है।

आमतौर पर बिजली का बिल जमा न करने पर बिजली विभाग के अधिकारी कनेक्शन काट देते हैं। बिल बनाने के दौरान जब मेसेज आता है तो उसमें भी कनेक्शन काटने की तारीख दी होती है, लेकिन अब विभाग के अधिकारी कनेक्शन काटने के बजाए बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के लिए निवेदन करेंगे। पहले चरण में एक लाख से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। जिले में 4807 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर बिजली निगम का एक लाख या इससे अधिक का बिल बकाया है। शहरी क्षेत्र के कुल 833 और देहात क्षेत्र के 3974 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें विभाग ने चिह्नित किया है।
विज्ञापन

एक लाख से अधिक बिल वाले बकायेदार
खंड शहरी ग्रामीण कुल
बुलंदशहर 288 01 289
खंड छह 00 321 321
खुर्जा 403 1035 1438
प्रथम 62 221 283
पंचम 00 288 288
स्याना 03 397 400
तृतीय 38 629 667
डिबाई 08 407 415
जहांगीराबाद 31 675 706
कुल 833 3974 4807
बकायेदारों को किया गया है चिह्नित
एक लाख से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इन उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के लिए मिलकर निवेदन किया जाएगा।
- अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed