फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Postal Department will provide solar panels on subsidy

Bulandshahar News: डाक विभाग अनुदान पर उपलब्ध कराएगा सोलर पैनल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Postal Department will provide solar panels on subsidy
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब घरों की छत पर डाक विभाग के माध्यम से सोलर पैनल लगवा सकेंगे। इसके लिए डाक विभाग ने गांव-गांव घर-घर सर्वे शुरू करवा दिया है। डाक कर्मी लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब तक 5295 घरों का सर्वे में 3497 ने सोलर संयंत्र लगाने को सहमति दे दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। योजना के तहत जिले में भी संयंत्र लगाए जाने हैं। इसके लिए डाक विभाग के कर्मी ऑनलाइन पंजीकरण कराने में जुट गए हैं। सोलर प्लांट लगवाने से उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, बार-बार कटौती से भी राहत मिलेगी। उपभोक्ता अपने जरूरत भर की बिजली सोलर एनर्जी के जरिए ले सकेंगे और उपयोग से अधिक बिजली पावर कार्पोरेशन को बेच भी सकेंगे। विभागीय अफसरों के अनुसार योजना के तहत लोग 10 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। सोलर प्लांट सरकार की ओर से संबद्ध की गई फर्म से लेने पर सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक दे रहे जानकारी
डाक विभाग ने घर-घर योजना की जानकारी देने के लिए 334 ग्रामीण डाक सेवक (शाखा डाकपाल) व पोस्टमैन को जिम्मेदारी दी है। शाखा डाकपाल व पोस्टमैन घर-घर जाकर योजना का लाभ बताते हुए लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सर्वे में जो लोग घरों में सोलर रूफ टॉप पर लगवाना चाहते हैं, उनका निशुल्क पंजीयन मोबाइल एप के माध्यम से मौके पर ही किया जा रहा है। पोस्टमैन घर-घर जाकर अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन ''''''''क्यूआरटी पीएम सूर्यघर'''''''' से जानकारी जुटा रहे हैं। योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तीन या उससे अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। अब तक 5295 में 3497 ने सोलर प्लांट लगवाने को सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को लेकर 334 डाक कर्मी सर्वे में लगाए गए हैं। सभी डाक कर्मी लोगों को सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित कर उनका आवेदन कर रहे हैं। अब तक 3497 ने प्लांट लगवाने को सहमति दे दी है। -त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed