{"_id":"64bd5acdaece1db57303bce7","slug":"police-reached-bulandshahr-for-investigation-three-including-sachins-two-acquaintances-were-detained-bulandshahr-news-c-30-gbd1003-160787-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जांच के लिए बुलंदशहर पहुंची पुलिस, सचिन के दो परिचित समेत तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जांच के लिए बुलंदशहर पहुंची पुलिस, सचिन के दो परिचित समेत तीन हिरासत में
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा/बुलंदशहर। पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर के फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने की तलाश में जुटी जांच टीम ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। अहमदगढ़ से पकड़े गए दो युवक सचिन के परिचित बताए गए हैं। इन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई की है। इसके अलावा रबूपुरा से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अहमदगढ़ और रबूपुरा में पुलिस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है।
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के छोटा बांस गांव निवासी युवक पुष्पेंद्र और पवन पुत्र रामचरण दोनों सगे भाई हैं। दोनों अहमदगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक के पास कंप्यूटर की दुकान चलाते हैं। दोनों युवकों के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि नोएडा पुलिस रविवार शाम 4 बजे उनके कंप्यूटर सेंटर पर पहुंची और अपने साथ ले गई। साथ ही दुकान का सारा सामान भी ले गई है। बड़ा बांस गांव के प्रधान राहुल ने बताया कि रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से हमारे गांव में रिश्तेदारी है। आरोप है कि सचिन ने सीमा हैदर से कोर्ट मैरिज करने के लिए इस कंप्यूटर सेंटर से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है। अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस आई थी। दोनों युवकों को अपने साथ ले गई है। पुलिस ने थाना में संपर्क नहीं किया था। इसकी जानकारी बाद में लगी।
बिना वीजा के पाकिस्तानी सीमा हैदर के 50 दिन छुपकर रबूपुरा में रहने और फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने के अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी है। शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी थी कि बरामद किए गए तीन आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आधार कार्ड बरामदगी में मदद करने वालों की तलाश में टीम जुटने की भी जानकारी दी थी। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आधार कार्ड एडिट कर बनाए गए हैं। इन्हीं आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सीमा हैदर के नेपाल में रहने और बस में सुरक्षाकर्मियों की गहन जांच से बचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधार कार्ड बरामदगी के बावजूद पुलिस ने दर्ज किए गए केस में धोखाधड़ी की धारा नहीं लगाई थी। जिसके चलते सचिन और सीमा को जल्द जमानत मिल गई थी। अब बुलंदशहर के अहमदगढ़ में की गई कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द पुलिस गहन जांच कर इस मामले का अधिकारिक खुलासा करेगी।
विज्ञापन
सीमा को अहमदगढ़ निवासी बताकर लिया था कमरा
रबूपुरा के आंबेडकर निवासी मकान मालिक ने जानकारी दी थी कि सचिन ने उन्हें सीमा को अहमदगढ़ निवासी बताकर कमरा किराये पर लिया था। उसने कहा था कि उसकी रिश्तेदारी में रहने वाली महिला से उसकी शादी हुई है। अहदमगढ़ के पास बड़ा गांव में सचिन की बुआ रहती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के दो युवकों ने सचिन की मदद की थी।
सचिन से पूछताछ के बाद कार्रवाई
सचिन से सोमवार को एटीएस ने पूछताछ की थी। आशंका है कि इसी पूछताछ में मिली जानकारी के बाद जांच टीम ने रविवार को कार्रवाई की है। इधर, रबूपुरा में रविवार को भी बीमार होने के कारण सीमा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सचिन भी मीडिया के सामने नहीं आया। परिजन दोनों की तबीयत खराब होने का हवाला देते रहे। हालांकि मीडियाकर्मी रबूपुरा में जमे रहे।