वीडियो: होटल पैराडाइज में पुलिस की छापेमारी, अर्धग्न हाल में मिले तीन जोड़े; आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद
होटल में चल रही अवैध गतिविधियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने होटल को तुरंत सील करने और संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
यूपी के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित होटल पैराडाइज में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने औचक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया और संचालक मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से तीन प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक व अर्धग्न हालत में हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
बिना पहचान सत्यापन के दिए जा रहे थे कमरे
जांच के दौरान पुलिस को होटल के रजिस्टर में पकड़े गए प्रेमी जोड़ों की कोई भी एंट्री दर्ज नहीं मिली। इससे साफ हुआ कि होटल संचालक नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी पहचान पत्र (आईडी) सत्यापन के अवैध रूप से कमरे उपलब्ध करा रहा था। पुलिस ने मौके से होटल के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और कई आपत्तिजनक वस्तुएं अपने कब्जे में ले ली हैं।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
होटल में चल रही इन अवैध गतिविधियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने होटल को तुरंत सील करने और संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
'सील किया जाएगा होटल'
खंड शिक्षा अधिकारी/स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर होटल पैराडाइज को जल्द ही सील किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.