{"_id":"6aaa04d9b1d7c666d107526b","slug":"police-encounter-with-vehicle-theft-suspect-injured-after-being-shot-in-the-leg-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में मुठभेड़: वाहन चोरी के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में मुठभेड़: वाहन चोरी के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल
Wed, 16 Sep 2026 08:24 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:24 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि कार सवार ने खुद को घिरा देखकर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाहन चोरी की घटनाओं में वांछित आरोपी को पकड़ने गई थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर की रात थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक कार को तेज गति से भगाने लगा। टीम ने पीछा किया तो ग्राम शेरपुर से आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई।
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि कार सवार ने खुद को घिरा देखकर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह निवासी दुर्गा बिल्डर, चेतन मार्केट, श्याम कॉलोनी, मोनू डेयरी का मकान, थाना पल्ला, फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दो ट्रकों से चोरी किए थे एसीएम
पुलिस के अनुसार, रंजीत ने 24 जुलाई को सिकंदराबाद क्षेत्र में दो ट्रकों से एसीएम चोरी किए थे। इस मामले में थाना सिकंदराबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी के कब्जे से दोनों ट्रकों से चोरी किए गए एसीएम भी बरामद किए गए हैं।
तमंचा, कारतूस और कार बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त बताई जा रही कार भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और टप्पेबाजी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।