{"_id":"5f2aeb448ebc3e3ce80901d4","slug":"police-deployed-in-hotspot-bulandshahr-news-gbd20322322","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट में तैनात हुई पुलिस, एसडीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट में तैनात हुई पुलिस, एसडीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉॅटस्पॉट में तैनात हुई पुलिस, एसडीएम ने लिया जायजा
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 36 घंटे तक क्षेत्र को सील नहीं करने और सीलिंग के बाद मौके पर पुलिसकर्मी नहीं तैनात होने के मामले में एसडीएम सदर ने सख्त रवैया अपनाया है। समाचार प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने मौके का जायजा लेकर पुलिस की तैनाती कराई है।
मामन रोड स्थित मोहल्ला सराय गुसाईं में दो अगस्त को एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्त्रस्मित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे मोहल्ले का स्वास्थ्य परीक्षण किया और संक्त्रस्मितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया। इसके बाद अधिकारियों ने लापरवाही बरती। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलते हैं उस स्थान को हॉटस्पॉट घोषित कर तत्काल सील कर दिया जाए। जिससे कोरोना की रोकथाम और उसका प्रसार होने से रोका जा सके लेकिन लापरवाही बरतते हुए संबंधित अफसरों व कार्यदायी संस्था ने इस क्षेत्र को सील करने में 36 घंटे से अधिक का समय लगा दिया। इस दौरान यहां से लोगों का आवागमन लगातार जारी रहा। मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे नगर पालिका के कर्मचारियों ने संबंधित क्षेत्र को बल्लियां लगाकर सील किया। अमर उजाला में लापरवाही को दर्शाती खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। जिसको लेकर एसडीएम सदर डॉ. सदानंद गुप्ता बुधवार को सराय गुंसाई पहुंचे और सम्बंधित अफसरों को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद गली में पुलिस की तैनाती की गई।
नगर के सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। जहां भी खामियां मिली उसे तुरंत ठीक कराया गया। सराय गुंसाई में भी पुलिस की तैनाती कर आवाजाही ना होने का निर्देश दिया है। लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। - डॉ सदानंद गुप्ता, एसडीएम सदर।