फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Platelets decreased in one lab and increased by 97 thousand in the other

Bulandshahar News: एक लैब पर कम तो दूसरी पर 97 हजार बढ़ गईं प्लेटलेट्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Platelets decreased in one lab and increased by 97 thousand in the other
बुलंदशहर। नगर निवासी एक अधिवक्ता ने अपने पिता की चिकित्सक द्वारा बताई गई पैथोलॉजी लैब पर जांच कराई तो 12 हजार प्लेटलेट्स बताई गईं। लैब से कुछ दूरी पर एक अन्य पैथोलॉजी लैब पर ब्लड जांच कराई तो उसमें 1,09,000 प्लेटलेट्स बताई गईं। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर नगर पालिका के पास संचालित पैथोलॉजी लैब की जांच कर गलत रिपोर्ट देने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि पिता के माथे पर शिष्ट/गांठ के ऑपरेशन के लिए एक चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने नगर पालिका के सामने एक पैथोलॉजी का नाम बताते हुए कुछ जांच कराने की सलाह दी। ब्लड जांच कराई तो मात्र 12 हजार प्लेटलेट्स बताई गईं। रिपोर्ट पर संदेह होने पर सिविल लाइन रोड स्थित एक अन्य पैथोलॉजी लैब पर जांच कराई तो 1,09,000 प्लेटलेट्स की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि नगर पालिका के सामने संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब पर गलत रिपोर्ट तैयार कर मरीजों का गलत इलाज करवाया जा रहा है। लैब पर कोई प्रशिक्षित कर्मी एवं पैथोलॉजिस्ट भी नहीं है।
विज्ञापन

अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed