{"_id":"6b05b0f01453517fcf0bb36d","slug":"petrol-pump-employee-died-after-being-struck-by-an-unidentified-vehicle-in-bulandshahr-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हुई, बेटी की ससुराल से लौटते समय हुए हादसे के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हुई, बेटी की ससुराल से लौटते समय हुए हादसे के शिकार
Tue, 24 Nov 2026 09:28 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:28 PM IST
सार
गढ़-स्याना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बदरखा निवासी मनोज (45) की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़-स्याना रोड पर मंगलवार की देर शाम हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव बदरखा निवासी मनोज (करीब 45 वर्ष) की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से बदरखा निवासी रामानंद के बेटे मनोज ने गढ़ की इंद्रा कॉलोनी में मकान बनाया है। जहां वह परिजनों के साथ रह रहे थे। मनोज पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। मंगलवार को वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में अपनी बेटी की ससुराल गए थे। जहां से लौटने के दौरान देर शाम गांव से बाहर निकलते ही गढ़-स्याना मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस, एंबुलेंस के जरिए उन्हें गढ़ सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बीमारी के कारण मनोज की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
