फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People started returning after the festival, there was a jam at the toll

Bulandshahar News: त्यौहार के बाद वापस लौटने शुरू हुए लोग, टोल पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
People started returning after the festival, there was a jam at the toll
पिलखुवा छिजारसी टोल पर लगाजाम। संवाद
पिलखुवा। त्यौहारों के बाद रविवार शाम लोग वापस नौकरी के लिए लौटना शुरू हुए तो छिजारसी टोल पर लंबा जाम लग गया। जिसके कारण जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद लोग अपने घरों से अपने कार्य पर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीरामनवमी, शनिवार को दशहरा व रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को ड्यूटी पहुंचने के कारण लोग लौटने शुरू हो गए। सोमवार को अपने कार्यालय में पहुंचने के लिए रविवार की शाम से ही भीड़ बढऩे लगी, जिसके कारण अचानक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अधिकता हो गई। छिजारसी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। जाम की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यातायात सुचारु करने के लिए प्रयास करती हुई दिखाई दी। देर शाम तक छिजारसी से टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रही। सीओ सुनीता चौहान ने बताया कि जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी लगातार स्थिति सामान्य करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed