फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "People avoided Kairana ' says bhola singh

‘कैराना से किनारा कर रहे लोग’

Thu, 16 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 16 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
"People avoided Kairana ' says bhola singh
भाजपा सांसद भोला सिंह - फोटो : ब्यूरो

भाजपा सांसद भोला सिंह का दावा है कि कैराना में आम जनमानस डरा हुआ है। यहां सबसे बड़ी समस्या जमीन को लेकर पैदा की जाती है। बिन विवाद यहां मकान बनाना मुमकिन नहीं है। बता दें कि सांसद भोला सिंह बीजेपी की उस आठ सदस्य टीम में शामिल हैं जो कैराना पलायन प्रकरण की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


सांसद डॉ. भोला सिंह ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला को बताया कि कैराना में स्कूली छात्राओं का अकेले घर से निकला कमोबेश बंद है। अभिभावक बच्चियों को स्कूल छोड़कर आते हैं और स्कूल से घर लाते हैं। कैराना में मकान बनाना बड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन


वहां लोगों ने बताया कि मकान की नींव खुदते ही सपाई आ धमकते हैं और जबरन अड़चन पैदा कर देते हैं। जमीन को अपना बताकर मामला पुलिस तक पहुंच दिया जाता है। थानों में पुलिस सपा कार्यकर्ताओं के अलावा किसी की नहीं सुनती।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने वहां एक हजार लोगों से मिलने का दावा किया है। सांसद ने बताया कुछ लोग उनको ऐसे मिले जिन्होंने अपनी पहचान छिपाकर कैराना का सच बताया। कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बदमाशों का व्यापारियों के पास फिरौती के लिए फोन आता है। व्यापारी की हिम्मत न करने की नहीं होती है। छेड़छाड़, गुंडागर्दी और लूटपाट कैराना में आम हो चला है। 


कैराना का सच लोगों के सामने लाया जाएगा। पड़ताल अभी खत्म नहीं हुई है। जल्द ही कैराना में बड़े खुलासे भी होंगे। रिपोर्ट जल्द ही आला कमान को सौंप दी जाएगी।
- भोला सिंह, सांसद, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed