फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   passenger train

ट्रेन पैसेंजर, यात्री किराया दे रहे एक्सप्रेस का

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
passenger train
ट्रेन पैसेंजर, यात्री किराया दे रहे एक्सप्रेस का
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन व अन्य व्यवस्थाएं भले ही पटरी पर आ गई हों, लेकिन खुर्जा-बुलंदशहर के बीच चलने वाली मेरठ पैसेंजर ट्रेन का संचालन बतौर स्पेशल ट्रेन किया जा रहा है।
खुर्जा से मेरठ और मेरठ से खुर्जा रेलवे स्टेशन के लिए पूर्व में तीन-तीन पैसेंजर ट्रेन संचालित होती थी। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण 21 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेनों के पहिए भी ट्रैक पर थम गए थे। हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद अब 20 माह बाद 10 दिन पूर्व ट्रैक पर तीन की जगह एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया। लेकिन साधारण किराये की जगह यात्रियों से एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जा रहा है। इसके कारण छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को दोगुना से अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोविड के दौरान ट्रेनों में सामान्य टिकट बंद कर दिए गए थे। जनरल बोगी में भी यात्रा करने के लिए आरक्षण कराना पड़ता था। अब अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट की सेवा बहाल कर दी गई है, लेकिन पैसेंजर का किराया कम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में कम था पैसेंजर ट्रेन का किराया
पूर्व में पैसेंजर ट्रेन के दौरान कम किराया देना पड़ता था। अब पैसेंजर ट्रेन में एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट लेकर यात्रा करना पड़ता है।
- राहुल सिंह
अभी टिकट के लिए लग रहे अधिक रुपये
रेलवे ने कई ट्रेनों में सामान्य टिकट की व्यवस्था लागू की। लेकिन जिले में अभी भी सामान्य टिकट को लेकर कोई आदेश नहीं है। ऐसे में आरक्षण कराने के लिए अधिक रुपये देने पड़ते है। - दीपक कुमार

दोगुना से अधिक का लग रहा टिकट
खुर्जा से मेरठ के लिए मात्र एक पैसेंजर ट्रेन संचालित हो रही है। उसमें यात्रा करने के लिए दोगुना से अधिक का टिकट लेना पड़ रहा है।
- दिनेश
बुलंदशहर से पैसेंजर ट्रेन का किराया
स्टेशन पहले अब
हापुड़ 10 30
मेरठ 20 45
खुर्जा शहर 10 30
खुर्जा जं 10 30
रेलवे स्टेशन से करीब छह एक्सप्रेस ट्रेन होकर गुजरती है। इनमें सफर करने के लिए टिकट आरक्षण कराना पड़ता है। पैसेंजर ट्रेन में एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट जारी किया जाता है। उच्च अफसरों से आदेश मिलने पर टिकट में छूट दे दी जाएगी।
- पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed