फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OTS scheme ended, 2.41 lakh defaulters did not take benefit

Bulandshahar News: ओटीएस योजना समाप्त, 2.41 लाख बकायेदारों ने नहीं लिया लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बकायेदारों को जुर्माना राशि की छूट देने के लिए शुरू की गई ओटीएस योजना दो माह से अधिक संचालित की गई, लेकिन जिले में 36.25 फीसदी बकायेदारों ने ही योजना का लाभ लिया। मंगलवार को समाप्त हुई योजना के तहत विभाग को 1.37 लाख उपभोक्ताओं से 102.98 करोड़ रुपये का बकाया बिल प्राप्त हुआ। जबकि अभी भी योजना समाप्त होने के बाद भी जिले में 241239 उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब तीन अरब रुपये का बिल बकाया है। अब अधिकारियों की ओर से बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। सबसे खराब स्थिति शहरी उपभोक्ताओं की रही, जहां बिजली निगम के अधिकारी 26 हजार से अधिक बकायेदारों में से छह हजार बकायेदारों से भी वसूली नहीं कर पाए हैं। सबसे कम बकाया बिल वसूलने की स्थिति हो या सबसे कम बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या, सभी मामलों में शहरी खंड के अधिकारी जिले में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। बकायेदारों से बिल वसूली न होने पर भले ही कार्रवाई की चेतावनी उच्चाधिकारियों ने दी थी, लेकिन जिले में फिसड्डी अधिकारियों पर न तो कार्रवाई हुई है और न ही बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए कोई ठोस रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन




खंडवार बकायेदारों की स्थिति ----

खंड का नाम कुल बकायेदार लाभान्वित
प्राप्त धनराशि (लाख)

खुर्जा

66333

20269

2174.20

षष्टम

37958

15848

1016.68

बुलंदशहर
26048

5956

492.90

प्रथम

26763

13817
889.89


स्याना
45034

15832
988.95

पंचम

36040

10833

1046.74

तृतीय

43304

15529

1476.97

डिबाई

49974

20563
1050.14


जहांगीराबाद 46908

18476

1162.30

कुल

378362
137123
10298.78




कोट --

पूर्व निर्धारित निर्देशों के मुताबिक ओटीएस योजना मंगलवार को समाप्त हो गई है। यदि शासन से कोई नए निर्देश मिलते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अन्यथा बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

--- एके जायसवाल, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed