फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Organic farming will Ganges

गंगा किनारे होगी जैविक खेती

Sun, 16 Oct 2016 11:58 PM IST
शाहनवाज चौधरी बुलंदशहर
शाहनवाज चौधरी बुलंदशहर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Organic farming will Ganges
गंगा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नमामि गंगे मिशन के तहत अब गंगा किनारे सिर्फ जैविक खेती ही की जाएगी। गंगा को केमिकल्स के कुप्रभाव से बचाने के लिए कवायद शुरू की गई है। बता दें कि जनपद में गंगा चार ब्लाकों से होकर आगे बढ़ रही है। नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा किनारे बसे गांवों में निश्चित भूमि के कलस्टर तैयार किए जाएगे।

इस संबंध में किसानों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विभाग के अफसरों को चिट्ठी मिल गई है। चिट्ठी के क्रम में विभाग के अफसरों ने गंगा किनारे वाले गांवों को चिंहित करना शुरू कर दिया है। गांवों को चिंहित करने के बाद उन किसानों को छांटा जाएगा, जिनकी जमीन गंगा के आसपास है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में गंगा के आसपास खेती करने वाले किसानों को प्रशिक्षण मिलेगा। बाद में उन किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनकी जमीन गंगा से थोड़ा हटकर हैं। इसके पीछे मंशा कृषि में रसायनों के प्रयोग को खत्म कर गंगा में बढ़ते रासायनिक प्रदूषण को कम करना है। बता दें कि जनपद में ऊंचागांव, डिबाई, स्याना और अनूपशहर से गंगा गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के दोनों और हजारों हेक्टयर क्षेत्र में रासायनिक खाद और दवाओं का प्रयोग कर खेती की जाती है। बरसात के दिनों में फसलों का रासायनिक पानी गंगा में पहुंचता है, इससे गंगा में प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed