Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roads to be renovated and repaired at a cost of 7.9 crore

Bulandshahar News: 7.9 करोड़ से सड़कों का होगा नवीनीकरण और मरम्मत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 7.9 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इस बजट से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इससे लंबे समय से खराब सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद, स्याना समेत अन्य क्षेत्रों की सड़कों को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे थे। अब शासन ने इनमें से कुछ प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए जारी की गई धनराशि से संबंधित मार्गों पर मरम्मत, नवीनीकरण और आवश्यकतानुसार सुधार कार्य कराए जाएंगे। सड़कों की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, गड्ढों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से इन सड़कों के जर्जर होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब धनराशि जारी होने के बाद अधिकारियों की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अगले छह माह में इन कार्यों को पूरा होने से सड़कों की स्थिति बेहतर होने से यातायात भी सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन


इन सड़कों के लिए दी गई स्वीकृति ----
96.12 लाख से हामिदपुर-सिकंदराबाद कुचेसर मार्ग से बुटैना संपर्क मार्ग
1.69 करोड़ से दरावर में बाबा की कुटी से चासी संपर्क मार्ग
1.97 करोड़ से गांव गिनौरा नगली से लड़ाना संपर्क मार्ग
1.19 करोड़ से सुनहरा में सड़क नवनिर्माण
कोट --
सड़कों के निर्माण के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी की गई है। इन कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। --- राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed