{"_id":"6afddeae875c2de7590af1c3","slug":"six-convicted-of-assaulting-a-family-in-manpur-sentenced-to-three-years-in-prison-each-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-171203-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मानपुर में परिवार से मारपीट के छह दोषियों को तीन-तीन साल कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मानपुर में परिवार से मारपीट के छह दोषियों को तीन-तीन साल कारावास
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में दो साल पहले हुई मारपीट की घटना के छह दोषियों को अदालत ने तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे-14 न्यायाधीश चंद्र विजय त्रिनेत्र की अदालत ने सभी दोषियों पर 4,500-4,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अगौता क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी नवीन कुमार और उनके परिजनों के साथ वर्ष 2024 में गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी।
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर 11 अगस्त 2024 को अगौता थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना पुलिस ने मामले की त्वरित विवेचना पूरी करते हुए नौ अक्तूबर 2024 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। बुधवार को एडीजे-14 अदालत में मामले की सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मानपुर निवासी सतेन्द्र के पुत्र दीपक, सहदेव, अंकुर, मोनू (उर्फ मोन्टू), आकाश और सूरजमल के पुत्र महेन्द्र को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।