{"_id":"6afde5013d655f9840011853","slug":"citys-aqi-slips-back-into-the-poor-category-the-practice-of-burning-trash-continues-unabated-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-171179-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फिर खराब श्रेणी में पहुंचा शहर का एक्यूआई, नहीं थम रहा कूड़ा जलाने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फिर खराब श्रेणी में पहुंचा शहर का एक्यूआई, नहीं थम रहा कूड़ा जलाने का सिलसिला
विज्ञापन
नगर के धमैड़ा मोड़ पर जलता कूड़े का ढेर। संवाद
बुलंदशहर। शहर की हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इसके बावजूद शहर और आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को बुलंदशहर का औसत एक्यूआई 210 दर्ज किया गया, जबकि खुर्जा का एक्यूआई 178 रहा। वहीं, मंगलवार रात धमैड़ा अड्डा समेत कई स्थानों पर कूड़ा जलाया गया।
15 दिन खराब श्रेणी में रहने के बाद 16 व 17 नवंबर को शहर का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। दो दिन हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार होने से लोगों को राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शहर के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर में आग लगाए जाने से धुआं वातावरण में फैल रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात धमैड़ा अड्डा, बूरा बाजार चौराहा, ईदगाह रोड, स्याना रोड, इमलिया व औरंगाबाद समेत कई स्थानों पर कूड़ा जलाया गया। आशू व ऊदल ने कहा कि कूड़ा जलाने पर रोक लगाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन खुले में कूड़ा जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बुधवार को जारी हुए बुलेटिन में बुलंदशहर का 210 और खुर्जा का 178 औसत एक्यूआई मापा गया।
--
कोट
कूड़ा जलाने वालों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है। लोग भी गोपनीय सूचना दे सकते है। कूड़ा जलाने वालों पर चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अश्विनी कुमार, पालिका ईओ