Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vitamin B-12 deficiency being found in pregnant women

Bulandshahar News: गर्भवती महिलाओं में मिल रही विटामिन बी-12 की कमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vitamin B-12 deficiency being found in pregnant women
जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को परामर्श देती चिकित्सक। संवाद
बुलंदशहर। गर्भवती महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी सामने आ रही है। जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 गर्भवती महिलाएं परामर्श के लिए पहुंच रही हैं। इनमें लक्षणों के आधार पर चिकित्सक ब्लड जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। जांच रिपोर्ट में 30 फीसदी से अधिक महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी मिल रही है। चिकित्सक ऐसी महिलाओं को दवाओं के साथ पौष्टिक आहार लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा शर्मा ने बताया कि विटामिन बी-12 की कमी से गर्भवती महिलाओं में थकान, कमजोरी और एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसका असर तंत्रिका तंत्र पर भी पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान इसकी गंभीर कमी से गर्भस्थ शिशु के विकास पर असर पड़ने के साथ न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

शाकाहारी भोजन, आंतों से संबंधित बीमारियां, कुछ दवाओं का लंबे समय तक सेवन और खानपान में पोषक तत्वों की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। बताया कि गर्भवती महिलाओं को दूध, दही, पनीर, सोया और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए। कमजोरी, चक्कर या असामान्य थकान महसूस होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। महिलाओं में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुबाला ने बताया कि ओपीडी में आने वाली गर्भवती और सामान्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा है। जरूरत के अनुसार विटामिन बी-12 की जांच कराई जाती है। उन्होंने महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बुधवार को करीब 42 महिलाओं के जांच के लिए नमूने लिए गए।

--
इन खाद्य पदार्थों को करें आहार में शामिल
: दूध, दही और पनीर का नियमित सेवन करें।
: सोया मिल्क, बादाम और ओट मिल्क को आहार में शामिल करें।
: मशरूम और सूरजमुखी के बीज का सेवन करें।
--
कोट
ओपीडी में प्रतिदिन गर्भवती और सामान्य महिलाएं परामर्श के लिए पहुंच रही हैं। जांच में कई महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी सामने आ रही है। कमी को दूर करने के लिए चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. अजय पटेल, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed