{"_id":"6afde90317fe9da3320af474","slug":"a-new-train-will-run-between-kanpur-and-anand-vihar-starting-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-171146-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कानपुर से आनंद विहार के बीच आज से चलेगी नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कानपुर से आनंद विहार के बीच आज से चलेगी नई ट्रेन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। कानपुर से बृहस्पतिवार रात को आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई कानपुर मेल का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से चलकर खुर्जा जंक्शन समेत अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुए सुबह पांच बजे करीब आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में आनंद विहार से रात को खुर्जा जंक्शन होते हुए कानपुर सुबह साढ़े सात बजे पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन से आनंद विहार-कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और एनसीआर के बीच रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नई दैनिक सेवा गाड़ी संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन कानपुर से रात 20:40 पर दिल्ली की ओर रवाना होगी और फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा जंक्शन पर रात 02:05 बजे, दादरी, गाजियाबाद होते हुए सुबह 04:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
दिल्ली से रात 23:25 बजे कानपुर की ओर को रवाना होगी और खुर्जा जंक्शन पर 00:53 बजे ठहराव लेने के बाद सुबह 07:25 बजे कानपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 22 आधुनिक एलएचबी कोच शामिल है। इसके संचालन से यात्रियों और सड़क यातायात का दबाव कम होगा, मध्यवर्ती शहरों में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और दिल्ली-कानपुर में पढ़ने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी।