फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   open 18 same day government offices Planing

कर लें प्लानिंग..18 दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Sun, 03 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
open 18 same day government offices Planing
कोषागार अधिकारी - फोटो : amar ujala

 मार्च के बाद अब अप्रैल में 12 सरकारी छुट्टियां होने से लोगों को फिर परेशानी झेलनी होगी। अप्रैल में सरकारी विभागों में 12, जबकि राष्ट्रीयकृत बैंकों में 11 दिन की छुट्टियां होने से केवल 18 से 19 दिन ही काम होगा। विभागों और बैंकों की छुट्टियाें का सीधा असर व्यापार सहित सरकारी विभागों में लोगों के निजी कामों पर पड़ेगा।

विज्ञापन


बैंकों की छुट्टियों के चलते चैक क्लीयरेंस सहित ट्रांजेक्शन नहीं होने का असर व्यापारिक  लेनदेन पर पड़ेगा। बेहतर होगा की इन छुट्टियों के बीच में अपने काम करा लें।
विज्ञापन

दूसरी ओर सरकारी विभागों में रजिस्ट्री, विभिन्न प्रमाण-पत्रों सहित अन्य सरकारी कामकाज भी प्रभावित रहेंगे।


अप्रैल माह में चार रविवार के अलावा पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती, आठ अप्रैल को चैटी चंद, नौ अप्रैल को सेकेंड सेटर-डे की छुट्टी रहेगी। फिर 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती, 15 को रामनवमी और 16 अप्रैल को गाजियाबाद में सीकरी मेले का लोकल अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर 20 अप्रैल को महावीर जयंती और 21 अप्रैल को हजरत अली जयंती का अवकाश है। ऐसे में लोगों को सरकारी और बैंक से जुड़े काम समय से निपटाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed