फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Only BJP extracted tricolor trip

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 23 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Only BJP extracted tricolor trip
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों ने नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर केंद्र की योजनाओं से जनता को अवगत कराया। यात्रा के सातवें दिन भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे। सोमवार को जिला मंत्री सुरेखा चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा का नमन करने के बाद किया गया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि केंद्र की योजनाओं से करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल,  अनिल सिसौदिया, सुखदेव शर्मा, सुनील शर्मा टीटू, उर्मिला राजपूत, लोकेश लोधी, गजेंद्र लोधी, लक्ष्मीराज, राजकुमार वाल्मीकि, सुधीर शर्मा  आदि रहे।
विज्ञापन


नरौरा से प्रारंभ की तिरंगा यात्राः दीनदयाल चौराहे पर लगी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन एवं जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्त्तल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। बाइक सवार कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए  रामघाट क्षेत्र को रवाना हुए। यात्रा में भाजपा के जिलामंत्री अरविंद लोधी, राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, राजा गुप्ता, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
खुर्जा/जहांगीरपुर/पहासू (ब्यूरो)। नगर और विधान सभा के मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइकों पर तिरंगा रैली निकाली। आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन कर भारत मां के नारे लगाए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

वहीं जहांगीरपुर में जेवर से आई तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। सोमवार को अरनिया मंडल के बिजलीघर चौराहे पर भाजपा नेता मीनाक्षी सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने तिरंगा दिखाकर किया।

जो दशहरा, जावल, मीरपुर, जंक्शन रोड पर मैना मौजपुर, सौदा हबीबपुर, सारंगपुर, जाहिदपुर होते हुए जहांगीरपुर पहुंची। पूर्व विधायक हरपाल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, दिनेश चौधरी, संजय शर्मा, रामअवतार, सतवीर सिंह अशोक प्रधान, हरिओम मीणा, प्रमोद सोलंकी आदि रहे।

उधर जहांगीरपुर में गौतमबुद्ध नगर जनपद के जेवर से आई तिरंगा का यात्रा कॉलेज बस स्टैंड से होती हुई ठाकुर अरविंद सिंह के प्रतिष्ठान पर जाकर समाप्त हुई । राजेश छौंकर, रकम सिंह भाटी, चंद्रभान गुप्ता, अरविंद सिंह, रोहित अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, ललित जादौन आदि रहे। पहासू में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान पदम सिंह तोमर, राजीव राघव, श्रीपाल सिंह, विरेंद्र शर्मा, राजकुमार आदि रहे।

नगर अध्यक्ष ने किया  तिरंगे का अपमान
बुलंदशहर (ब्यूरो)। देश की आन-बान-शान को लेकर निकाली जा रही भाजपा की तिरंगा यात्रा में राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। नगर अध्यक्ष तक को यह नहीं मालूम कि रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज को नीचे गिराकर नहीं किया जाता है। नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र काली द्वारा यात्रा को रवाना करने से पहले जब हरी झंडी दिखाने की बारी आई तो नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र काली ने राष्ट्रध्वज को नीचे झुकाकर लहरा दिया।


राष्ट्रध्वज को नीचे झुकाकर लहराना उसका अपमान होता है। तिरंगा यात्रा के जिला सूचना प्रभारी आनंद चौधरी का कहना है कि पार्टी की तिरंगा यात्रा शास्त्री पार्क से निकली थी। यदि दूसरी रैली निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को झुकाकर हरी झंडी दिखाई गई है तो यह गलत है। इसकी रिपोर्ट आला कमान के पास भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed