फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Objection expressed on construction of mosque

Bulandshahar News: मस्जिद के निर्माण पर जताई आपत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Objection expressed on construction of mosque
जहांगीराबाद में निर्माणाधीन मस्जिद का निरीक्षण करने पहुंचे अ​धिकारी। संवाद
जहांगीराबाद। नगर में एक निर्माणाधीन मस्जिद को बिना अनुमति बनाने का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर काम रुकवाने की मांग की। हिंदू संगठनों की मांग पर एसडीएम व सीओ ने निर्माणाधीन मस्जिद का निरीक्षणकर दस्तावेज दिखाने तक काम रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों के साथ कोतवाली परिसर में संयुक्त बैठक भी की।
विज्ञापन


बजरंग दल नेता यतेंद्र उर्फ छोटे गहना ने कहा कि बुलंदशहर बस स्टैंड के पास जिस स्थान पर पिछले कई महीनों से मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है, वह भूमि अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है। आरोप है कि मस्जिद निर्माण को लेकर परमिशन भी नहीं ली गई है। इसलिए इस निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए। इसके लिए एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की गई। हिंदू संगठनों की मांग पर शनिवार देर शाम एसडीएम प्रियंका गोयल व सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य करा रहे लोगों से अनुमति संबंधी कागजात मांगे। मौके पर कोई भी व्यक्ति दस्तावेज नहीं दिखा सका, इसके चलते दोनों अधिकारियों ने काम रोकने के निर्देश दिए। प्रकरण को लेकर दोनों अधिकारियों ने कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों की संयुक्त बैठक भी की और सहमति बनवाई कि पूरी औपचारिकता पूरी होने के बाद ही मस्जिद का निर्माण कार्य दोबारा शुरू होगा। अब अधिकारियों ने प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन



कोट ---

ज्ञापन के आधार पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। डीएम के निर्देश पर एक कमेटी गठित की गई है। जो निर्माण कार्य को लेकर होने वाली अनुमति व जमीन के अभिलेखों की जांच करेगी। - प्रियंका गोयल, एसडीएम अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed