{"_id":"69837ca05b6c4ece210f1f69","slug":"now-the-day-care-center-will-open-in-the-medical-college-not-in-khurja-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-148135-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब खुर्जा में नहीं मेडिकल कॉलेज में खुलेगा डे केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब खुर्जा में नहीं मेडिकल कॉलेज में खुलेगा डे केयर सेंटर
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा के जटिया चिकित्सालय की जगह अब मेडिकल कॉलेज में डे-केयर सेंटर खोला जाएगा। इससे कैंसर रोगियों को अब इलाज व दवा के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले में कैंसर रोगियों के लिए कोई सुविधा न होने पर मरीजों को महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। कैंसर रोगियों को राहत देने के लिए पिछले वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने डे केयर सेंटर खोलने की तैयारियां शुरू की। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले वर्ष खुर्जा के जटिया चिकित्सालय में कैंसर मरीजों की कीमोथैरेपी के लिए यूनिट खोलने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। जिस पर अभी तक सहमति नहीं मिल सकी थी।
विभागीय अफसरों को नए वित्तीय वर्ष से डे केयर सेंटर खुलने की आस लगी हुई थी। वहीं, कैंसर रोगियों को भी इलाज व दवा के लिए दूसरे जिले में परेशानी व आर्थिक समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी। दो दिन पूर्व शासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर मेडिकल कॉलेज परिसर में कैंसर रोगियों के लिए डे केयर सेंटर खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खुर्जा के जटिया चिकित्सालय की जगह मेडिकल कॉलेज भवन में कैंसर रोगियों के लिए डे केयर सेंटर खोला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू करवा दी है। डे केयर सेंटर खुलने से कैंसर रोगियों को काफी राहत मिलेगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ