फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   neeraj verma murder case

नीरज हत्याकांड : सुबह तीन बजे के बाद फरार आरोपियों की नहीं मिल रही लोकेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
neeraj verma murder case
नीरज हत्याकांड : आरोपियों को पकड़ने को पुलिस ने तीन जिलों में दबिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नजीमपुरा भूड़ के रहने वाले नीरज वर्मा की हत्या में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार देर रात अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्धनगर के कई स्थानों पर दबिश दी। सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन पहले अलीगढ़ फिर मेरठ और आखिर में गौतमबुद्धनगर में मिली। इसके बाद आरोपियों की लोकेशन मिलनी बंद हो गई।

28 जुलाई की सुबह नजीमपुरा निवासी नीरज वर्मा अपने घर से कार लेकर निकला था। शाम के समय उसकी कार वलीपुरा नहर के किनारे पर लावारिश खड़ी मिली थी। जिसके बाद पुलिस को नहर के किनारे शव भी मिल गया था। इस मामले में नीरज वर्मा की पत्नी गुंजन वर्मा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेशचंद लोधी, भाजपा नेता के भाई बिजेंद्र व दिनेश, शिवम, पुष्पेंद्र उर्फ चिंकी और गौरव को नामजद कराया था। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकरण में जिसमें भाजपा नेता व पुष्पेंद्र को जेल भेज दिया था। जबकि, आरोपी गौरव, दिनेश, शिवम और बिजेंद्र इस मामले में फरार चल रहे हैं। इन सभी की लोकेशन शुक्रवार रात मिली, लेकिन सुबह के तीन बजे लोकेशन मिलनी बंद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई। जबकि, शुक्रवार को पुलिस ने प्रेसवार्ता कर बताया था कि आरोपी बृजेश कुमार निवासी शास्त्रीनगर, बिजेंद्र सिंह, निवासी पन्नीनगर, राजकुमार निवासी गांव रूनसी थाना छतारी, आशू कश्यप निवासी शिवलोक कालोनी को भाजपा नेता एवं अन्य नामजद ने तीन लाख रुपये में सुपारी दी थी। इन लोगों ने नीरज वर्मा को पहले शराब पिलाई और फिर रुमाल से गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, भाजपा नेता की पत्नी ने साजिश के तहत पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed