फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Muslims tried to strike the political stage

सियासी मंच से मुस्लिमों को साधने की कोशिश

Wed, 01 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Muslims tried to strike the political stage
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चुनावी माहौल में अपने मंच से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अप्रत्यक्ष रूप से मुस्लिमों को साधने हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार की एक-एक योजना में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र और मुस्लिम समाज को 20 फीसदी हिस्सेदारी दी गई। मुस्लिम बच्चियों को कन्या विद्या धन का तोहफा दिया ताकि उनका कल संवर सके।

सदर सीट से प्रत्याशी शुजात आलम, सिकंदराबाद सीट से प्रत्याशी राहुल यादव, डिबाई से हरीश लोधी और अनूपशहर सीट से हिमायत अली के पक्ष में सियासी माहौल बनाने पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि  रोज धरना देकर निराश हो चुके मुअल्लिम की डिग्री लिए युवाओं को शिक्षक बनाया गया।
विज्ञापन


आयुर्वेद और यूनानी दवाखाना वाले वैद्य  और हकीमों को प्रैक्टिस की अनुमति दी। यूनानी डिग्रीधारकों को प्रैक्टिस का हक मिलने से मुस्लिम समाज के लाखों युवाओं को सीधा फायदा पहुंचा। सूबे के कब्रिस्तानों का बाउंड्री वॉल कराकर इस समाज को दिशा दी। गाजियाबाद में आधुनिक हज हाउस का निर्माण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना किसी भेदभाव के पांच साल मुस्लिम समाज के लिए काम किए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की हर एक योजना में मुस्लिमों को 20 प्रतिशत हिस्सेदारी दी। लैपटॉप वितरण, कन्याविद्या धन वितरण में मुस्लिम बच्चियों को 20 फीसदी लाभ मिला। बता दें सिकंदराबाद और बुलंदशहर विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताआ की खासा तादाद हैं।

डिबाई में हुई जनसभा में मंच          पर तीनों प्रत्याशियों के अलावा पूर्व मंत्री हितेश कुमारी, नरौरा के पूर्व चैयरमेन मनमोहन भारद्वाज, राज्य मंत्री राजीव लोधी, जावेद साहिद, सुभाष गांधी आदि लोग उपस्थित थे। इसके अलावा कांगेस के तेजपाल पंडा, ओम प्रकाश लोधी, सुधीर कांत, एसएन माहेश्वरी, इंदू चौहान आदि रहे।

तो सपा के भूरा पंडित, विमल शर्मा, गजेंद्र शर्मा, पप्पन वाटा, तरुण अरौरा, गजेंद्र शर्म, राव मुजाहिद अली, सुनील चौधरी आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि जनसभा के जनसभा के दौरान महिलाओं के लिए अलग मंच बनाया गया था।

‘साइकिल को मिला हाथ का साथ, आप साथ दें तो सबको देंगे मात’मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दरियापुर और दौलतपुर में हुई जनसभा में उन्होंने मंच से कांग्रेस की तारीफ की और बोले-अब साइकिल को हाथ का साथ मिल गया है। उन्होंने भाजपा को उलझाने वाली पार्टी और बसपा को पत्थर वाली सरकार बताया।  

सीएम अखिलेश यादव ने कहा हमारी साइकिल को कांग्रेस के हाथ का साथ मिला है। इसलिए साइकिल रफ्तार पकड़ेगी । उन्होंने कहा हाथी वाली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार थी। बसपा सरकार ने सारा पैसा पत्थर पर खर्च कर दिया। अब हमारा विकास देखकर बसपा के लोग विकास की बात करने लगे हैं।

सीएम ने डायल 108, डायल 102 और डायल-100 का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ कमियां जरूर रह गई हैं, जिन्हें पूरा किया जाना है। काला धन और भ्रष्टाचार को लेकर सीएम ने भाजपा को आड़े हाथाें लिया। कहा, अचानक 500-1000 के नोटों को चलन से बाहर कर प्रधानमंत्री ने आम आदमी को बैंको की कतार में खड़ा कर दिया। कतार में लोगों की मौतें हुईं।

ऐसे गमजदा परिवारों की केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। मगर हमने ऐसे परिवारोंे की दो-दो लाख रुपये देकर मदद की। बैंक में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला गरीब थी। सीएम आवास पर बुलाकर पीड़ित महिला की दो लाख रुपये से मदद की।

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहे इसलिए प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को एक-एक किलो घी और एक-एक किलो दूध का पाउडर देंगे। स्कूलों में मुफ्त बैग, बर्तन और किताबें दी जा रही हैं। सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली देंगे। गरीब परिवारों को 1000-1000 रुपये पेंशन देंगे। साइकिल चुनाव चिन्ह को लेकर कहा आपका साथ मिला तो साइकिल हमारी हो गई।

आपके और हाथ के साथ से साइकिल की गति बढ़ना तय है। इसमें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के खुर्जा सीट से उम्मीदवार बंसी पहाड़िया का जिक्र करते हुए कहा कि वह तो खुद सीट जीत लेगे। 

मंच पर सांसद सुरेंद्र नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिलाध्यक्ष अब्दुल रब, एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, राहुल यादव, मुनीर अकबर, हामिद अली, मतलूब अली मौजूद रहे।
वीआईपी डयूटी में पुलिस, नगर में जाम

नगर की पुलिस फोर्स के वीआईपी ड्यूटी में होने के कारण नगर का ट्रैफिक अव्यवस्थित हो गया। जिसके चलते नगर में दिनभर जाम के हालात रहे। वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। बता दें कि बुधवार को सीएम अखिलेश यादव ने हाईवे स्थित दौलतपुर व डिबाई में जनसभा की। सीएम की सभा में सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली की पुलिस फोर्स के अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया था।


नगर में पुलिसकर्मियों के नहीं होने से यातायात पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया। ट्रैफिक की अव्यवस्था के कारण नगर में दिनभर जाम के हालात बने रहे। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। नगर से गुजरने वालों वाहनों को 15 मिनट का सफर तय करने में करीब एक घंटा लगा। पुलिस की गैर मौजूदगी में आम लोगों ने ट्रैफिक की कमान संभाली ।

शाम को सीएम डयूटी से लौटी पुलिस फोर्स ने ट्रैफिक की कमान संभाली। उसके बाद ही यातायात सुचारु हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed