फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

नवविवाहिता की फंदा लगाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder
नवविवाहिता की फंदा लगाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह मार्ग स्थित नई बस्ती में सोमवार रात ससुरालियों ने नवविवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर डाली। आरोपी काफी समय से दहेज में दस लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

थाना खुर्जा देहात के गांव चितौला निवासी वजरुद्दीन खां ने अपनी पुत्री गुलफशा की शादी पांच माह पहले नई बस्ती निवासी सलीम पुत्र रहीस खान के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के रूप में दस लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। दहेज न देने पर ससुराल में विवाहिता के पति व उसके परिजनों ने मारपीट कर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। बताया गया है कि विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों को कई बार समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी दहेज की मांग पर अडिग रहे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर सोमवार रात पति ने विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर मौके से भाग गया। मृतका के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। । विवाहिता के भाई फहीमुद्दीन ने पति सलीम, जिठानी नजमा पत्नी मुन्त्याज, शाजमा पत्नी भूरा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामसेन सिंह ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed