{"_id":"659ec6a12fa7ef185008ef46","slug":"municipality-will-beautify-gandhi-park-with-rs-39-lakhs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-10028-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पालिका 39 लाख से कराएगी गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पालिका 39 लाख से कराएगी गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिबाई। नगर पालिका की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में 39 लाख से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण कराने पर सहमति बनी। सभासदों के विरोध के कारण जल कर नहीं बढ़ाया गया। बैठक में कुल सात बिंदुओं पर चर्चा की गई।
नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे। ईओ रेनू यादव ने बताया कि नगर के बैठक में 39 लाख रुपये से गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण कराने पर सहमति बनी। इसमें बच्चों के झूलने के लिए झूले लगाने और जिम की व्यवस्था की जाएगी। जेसीबी मशीन को सही कराने, सड़क निर्माण के प्रस्ताव और मोहल्लों की टूटी सड़कों को सही कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में सभासद सिराज अहमद, राजेश गौड़, राहुल शर्मा, राम प्रकाश, साहिल अग्रवाल, गोपाल वार्ष्णेय और मिठ्ठन लाल आदि मौजूद रहे।