फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Munesh Devi was murdered by her lover by strangulation, arrested

Bulandshahar News: प्रेमी ने गला दबाकर की थी मुनेश देवी की हत्या, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Munesh Devi was murdered by her lover by strangulation, arrested
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गौतमबुद्धनगर के कासना थाना क्षेत्र में गत चार जून को महिला मुनेश देवी निवासी गांव रसूलपुर थाना सलेमपुर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शिनाख्त न होने पर नोएडा पुलिस ने शव अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में बेटे ने फोटो के आधार पर शिनाख्त कर सलेमपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने सीसीटीवी व कॉल डिटेल के आधार पर सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी निवासी आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी महिला के साथ रहना नहीं चाहता था, जबकि महिला उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। इसी के चलते उसने गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया। एसपी देहात ने बताया कि गत 5 जून को एक महिला का शव जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना कासना के गांव घंघोला के पास एक भूस के कमरे मे मिला था। शव का कासना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और समयावधिक पूरी होने पर भी शिनाख्त न होने पर उसका अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन

बाद में मृतका के बेटे ने अपनी मां की गुमशुदगी के लिए सलेमपुर थाना पुलिस से संपर्क किया। जिन्होंने उसे नोएडा में मिले अज्ञात महिला के शव के फोटो दिखाए। जिस पर उसने उनकी शिनाख्त अपनी मां मुनेश देवी के रूप में की। पुलिस की जांच के दौरान सिकंदराबाद कोतवाली के गांव बिलसूरी निवासी ऋषिपाल सिंह का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने जब वारदात वाले दिन यानि चार जून की सीसीटीवी व कॉल डिटेल खंगाली तो उनमें कई स्थानों पर आरोपी व मृतका साथ दिखाई दिए और आरोपी की लोकेशन भी मृतका के साथ नोएडा क्षेत्र की मिली। जिस पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी ऋषिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ऋषिपाल ने बताया कि उसके व मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था। मुनेश देवी के पति की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद आरोपी का उसके घर आना जाना लगा रहता था। गत 4 जून को मृतका आरोपी के पास रहने के लिए आ गई। बताया कि महिला वापस जाने के लिए मना करने लगी। आरोपी मृतका को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इसलिए आरोपी अपने साथ मृतका को गौतमबुद्धनगर के थाना कासना के गांव घंघोला में एक भूस के कमरे में ले गया। महिला की वहां गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed