फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mukul Upadhyaya will be candidate of BSP from Shikarpur in upcoming state election.

शिकारपुर से मुकुल उपाध्याय होंगे बसपा प्रत्याशी

Tue, 29 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
अमर उजाला, शिकारपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mukul Upadhyaya will be candidate of BSP from Shikarpur in upcoming state election.
बहुजन समाज पार्टी ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के भाई मुकुल उपाध्याय को प्रत्याशी/प्रभारी घोषित किया है।
विज्ञापन


अभी तक देवेंद्र भारद्वाज प्रत्याशी थे। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में इसका एलान किया था।

मंगलवार को शिकारपुर स्थित एक फार्म हाऊस में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि नसीमुददीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी मुखिया बहन मायावती ने मुकुल उपाध्याय को शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी घोषित किया है।

उनके फैसले की जानकारी देने मुझे भेजा है। इसी के साथ उन्होंने मुकुल उपाध्याय का हाथ उठाकर इसका एलान किया। कार्यकर्ताओं से मुकुल को जिताने और बहनजी को 2017 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करने का वादा किया।
विज्ञापन


नसीमुद्दीन ने कहा कि अगली सरकार बसपा की होगी। जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा रहा है। दरअसल, अभी तक यहां से देवेन्द्र भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जगह मुकुल उपाध्याय को लाया गया है। मुकुल उपाध्याय फिलहाल एमएलसी है। बसपा के वरिष्ठ नेता रामबीर उपाध्याय के भाई है। मुकुल उपाध्याय ने कहा कि वह उस ब्राहमण परिवार से है जिसने सबसे पहले बसपा का दामन थामा था।

उन्होंने नसीमुददीन सिददीकी को चांदी का मुकुट पहनाकर व गौतमबुद्ध की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। देवेन्द्र भारद्वाज के बारे में सिद्दीकि ने मंच से ही ऐलान किया कि जल्द ही उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह पार्टी के जिम्मेदार सिपाही हैं।

जिस समय मुकुल उपाध्याय के नाम का ऐलान किया गया उस समय देवेन्द्र भारद्वाज कार्यक्रम में नहीं थे। इसे उनकी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा था।

कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में ही देवेंद्र भारद्वाज के टिकट काटे जाने के खिलाफ नारेबाजी की। वैसे उनको बसपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से बाहर कर दिया।

इसको लेकर थोडी़ देर असहज स्िथिति भी रही। बाद में शांति से कार्यक्रम संपन्न हो गया। हालांकि देवेंद्र भारद्वाज का कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में नहीं गए।

पार्टी के निर्णय से उनकी सहमति हैं।  मुकुल उपाध्याय का कहना है कि बहनजी के आदेश और आशा के मुताबिक वह शिकारपुर में काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं की टीम के साथ आगे बढ़ेंगे।

मोदी ने पाक जाकर देश की जनता को धोखा दिया- सिददीकी
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में विपक्ष के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कश्मीर की तरफ पर देखा तो करांची छीन लेंगे का राग अलापने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को बुलाया।

वहीं अब दूसरी बार बिना बताए पाकिस्तान जाकर अपने देश की जनता को धोखा दिया है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है।

सिददीकी ने शिकारपुर में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।  सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर बसपा नेता नसीमुददीन सिददीकी गदगद हो उठे।

 भीड़ को देख बसपा नेता यह कहने से नहीं चूके कि आने वाले 2017 के विधानसभा के चुनाव में जिले की सातों सीटों पर बसपा का कब्जा होगा। प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा का शासन देख लिया। अबकी बार उत्तर प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनेगी। सपा पर प्रहार करते हुये कहा कि मुलायम की कथनी और करनी में अंतर है।

चुनाव के दौरान मुसलमानों को 18 प्रतिशत का आरक्षण देने का वायदा करने वाली सपा ने भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में छोटे बड़े 300 दंगे कराये हैं। बसपा के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ।


इस दौरान राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी, जोनल कोर्डिनेटर मुकेश जाटव, विनोद भैया, जिलाध्यक्ष कमल राजन, बामसेफ जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह,  मंडल कोर्डिनेटर ब्रजेश बालका, विधायक गजेन्द्र सिंह, हाजी इमरान, मनोज गौतम, संजय शर्मा, एमएलसी सुबोध पराशर, मोहम्मद मुस्मिल, राजेंद्र कुमार, जगदीश गिरी  आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलराजन ने और संचालन विनोद जाटव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed