फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Motorcyclist killed, two injured in collision between motorcycle and Magic (three-wheeler)

Bulandshahar News: बाइक-मैजिक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर मंगलवार को सलेमपुर की मढैया के पास बाइक और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक कृष्णा (20) की मौत हो गई। वहीं, उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी हल्लू ने बताया कि मंगलवार की शाम उनके बेटे कृष्णा अपने साथी हितेश सैनी और अयान के साथ बाइक से बुलंदशहर से घर लौट रहे थे। सलेमपुर की मढैया के पास वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हितेश और अयान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में कृष्णा की मौत हो गई। वहीं उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed