{"_id":"6ad7aaf9429e6e91410fb57f","slug":"five-people-injured-in-collision-between-two-bikes-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114747-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो बाइकोंं की टक्कर में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो बाइकोंं की टक्कर में पांच लोग घायल
विज्ञापन
खुर्जा। जेवर मार्ग पर सोमवार रात को दो बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। खुर्जा कस्बा निवासी विमल ने बताया कि सोमवार रात को वह बाइक पर अपने साथी सोरन और तीन वर्षीय बेटे के साथ बैठकर जेवर से वापस घर लौट रहे थे।
जब वह लोग जेवर मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों और दूसरी बाइक सवार उपदेश व हिमांशु निवासी जहांगीरपुर घायल हो गए। राहगीरों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद वह अपने घर लौट गए।