फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The BJP is politically exploiting the Lodhi community: Pramod Lodhi

भाजपा लोधी समाज का राजनीतिक दोहन कर रही है : प्रमोद लोधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The BJP is politically exploiting the Lodhi community: Pramod Lodhi
ऊंचागांव क्षेत्र में लोगों को संबो​धित करते सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी। 
ऊंचागांव/स्याना/खानपुर/औरंगाबाद। सबका दल यूनाइटेड की ओर से निकाली जा रही प्रदेशव्यापी वंचित वर्गों की हिस्सेदारी रथ यात्रा बुलंदशहर पहुंची। 11 अक्तूबर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए यहां पहुंची। जगह-जगह लोधी समाज और वंचित वर्गों के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर समाज को राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान स्याना विधानसभा क्षेत्र के लौंगा सराय और स्याना स्थित कल्याण सिंह पार्क में कार्यक्रम हुए। यहां कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बिखराऊ, गिरोरा, थौना, अमरपुर चौराहा, खानपुर, पाली परतापुर, लखावटी और औरंगाबाद के अजीजाबाद स्थित एक होटल में नुक्कड़ सभाएं हुईं। सभाओं को संबोधित करते हुए सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोधी समाज का शत-प्रतिशत वोट लेती है, लेकिन टिकट वितरण, संगठन और सत्ता में भागीदारी देने के समय समाज को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि लोधी समाज अब जागरूक हो चुका है और केवल नारों व आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगा। समाज को जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबका दल यूनाइटेड का उद्देश्य वंचित वर्गों को उनका हक, सम्मान और सत्ता में भागीदारी दिलाना है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश लोधी, युवा जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, कपिल लोधी, नरेश लोधी और सत्यपाल लोधी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed