फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Morning frost had, administered by the sun relief

सुबह पड़ा पाला, धूप ने दिलाई राहत

Mon, 26 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Morning frost had, administered by the sun relief
ठंड - फोटो : अमर उजाला

मौसम की बदली रंगत के साथ ही सोमवार सुबह हल्का पाला पड़ा। जिसके चलते ठंड का अहसास हुआ और जल्द ही धूप निकलने पर राहत भी मिल गई। हालांकि, बार-बार बदल रहे मौसम को लेकर विशेषज्ञ असमंजस में हैं। वह कोहरा, पाला और ठंडी हवा का असर जारी रहने की भी संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार सर्दी शुरू होते ही कोहरा भी पड़ा। कुछ दिन कोहरा और सर्दी रहने के बाद मौसम में गर्माहट का अहसास होने लगा। इसी बीच दो-चार दिन कोहरा पड़ा और ठंड बढ़ गई।  पिछले सप्ताह के शुरुआत से सुबह-शाम सर्दी और दिन में गर्माहट का अहसास रहा। मगर, रविवार शाम मौसम ने अचानक करबट बदली और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


कोहरे की चादर ने आसमान को ढंक लिया। सोमवार सुबह हुई तो कोहरे की जगह पाला पड़ा, जिसने ठंडक का अहसास करा दिया। करीब 10 बजे धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों में चहल-पहल बढ़ने के साथ लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मंगलवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 9 व मंगलवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज का कहना है कि मौसम बार-बार बदल रहा है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रविवार शाम मौसम बदला और अब भी लगातार कोहरा, पाला और ठंडी हवा चलने के आसार बन रहे हैं। मगर, बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज को देखते हुए कुछ स्पष्ट करना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed