फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mockdrill

दंगा नियंत्रण का लाइन में हुआ मॉकड्रिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill
पुलिस लाइन में आयोजित मॉकड्रिल में भाग लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
दंगा नियंत्रण का लाइन में हुआ मॉकड्रिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक तरफ सादा कपड़ाें में दंगाई भीड़ और एक तरफ पुलिस के जवान.. अचानक दंगाईयों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस की ओर से भी जवाब देते हुए उन्हें खदेड़ा गया। यह कोई हकीकत में हुआ दंगा नहीं था, बल्कि पुलिस लाइन के मैदान में दंगा नियंत्रण को पुलिस की मॉकड्रिल थी। दंगा करने वाले भी सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी ही थे। इस दौरान अफसरों ने पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देशित किया।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण के लिए मॉकड्रिल अभ्यास कराया। पुलिसकर्मियों को दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके के गुर सिखाए गए और रिहर्सल के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के भी विभिन्न तरीके बताए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार की। इसके बाद भी दंगाई नहीं हटे। पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से लाठी चार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबड़ की बुलेट फायर कर तितर-बितर किया गया। एसएसपी समेत सभी एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों ने एंटी-राइट गन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन आदि शस्त्रों को चलाकर निरीक्षण किया। साथ ही शस्त्र प्रशिक्षण, दंगा नियन्त्रण उपकरणों को परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed