फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mischievous elements destroyed temple idols, anger among people

Bulandshahar News: शरारती तत्वों ने खंडित की मंदिर की मूर्तियां, लोगों में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements destroyed temple idols, anger among people
डिबाई। तहसील क्षेत्र के गांव दौंगवा में बुधवार देर रात वन खंडेश्वर मंदिर में शरारती तत्वों ने कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने मूर्ति खंडित देखी तो वारदात की जानकारी हुई। इस दौरान वारदात के खिलाफ ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


राजघाट मार्ग पर स्थित गांव दौंगवा में पोखर के पास विख्यात वन खंडेश्वर मंदिर है। बुधवार रात को असामाजिक तत्वों ने बजरंग बली, शनि देव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही राधा-कृष्ण व दुर्गा मां की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। मंदिर के पुजारी सोमवीर ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे पट खोलने पहुंचे तो मंदिर में स्थापित मूर्तियां खंडित मिली। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ मंदिर पर एकत्र हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण कुमरपाल, विनोद कुमार, सूरजपाल सिंह, दिगंबर सिंह, टीकम सिंह, कुलदीप कुमार, सोमवती, अंगूरी देवी, राजवती, रमादेवी ने पुलिस से मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। ग्राम प्रधान ने मूर्तियां को शीघ्र लगवाने का आश्वासन दिया है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि मानसिक विक्षिप्त नशेड़ी युवक द्वारा मूर्तियों को खंडित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed