फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Maulana entered the house of a madrasa kari and tried to rape his wife

Bulandshahar News: मौलाना ने मदरसा कारी के घर में घुसकर पत्नी से की दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। खराब आचरण के चलते मदरसे से निकाले गए मौलाना ने मदरसा कारी के घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता व मदरसा कारी पर हमला कर दिया। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर दी। बताया कि उसके पति एक मदरसे में कारी के पद पर कार्यरत हैं। उसी मदरसे में आरोपी मौलाना के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि मौलाना को उसके खराब आचरण व व्यवहार के कारण मदरसे की कमेटी ने निकाल दिया था। तब से वह पीड़िता और उनके परिवार से रंजिश मानता है।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते दिनों वह अपने घर में थीं। उसी दौरान मौलाना और उसकी पत्नी वहां पहुंचे। मौलाना ने अपने हाथ में रॉड और उसकी पत्नी ने डंडा ले रखा था। आरोप है कि मौलाना ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर रॉड से हमला कर दिया। आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के पैर पकड़कर नीचे गिरा दिया और अपने दांतों से काट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनके पति पर भी हमला किया। पीड़िता ने बताया कि तब से उनका उपचार चल रहा था, जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सकी थीं। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed