फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Loot

सिनेमा मालिक के घर धावा बोल बदमाशों ने लाखों के गहने लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Loot
लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : SIKANDRABAD
सिनेमा मालिक के घर धावा बोल बदमाशों ने लाखों के गहने लूटे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर की दादरी गेट से चंद कदम की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने सिनेमा मालिक के घर पर धावा बोलकर नकदी समेत लाखों की कीमत के गहने लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर सिनेमा मालिक की पुत्रवधू को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के जीटी पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने दादरी गेट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर पार्वती सिनेमाघर के मलिक जयप्रकाश सैनी का आवास है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित जयप्रकाश सैनी ने बताया कि मंगलवार को वह अपने बेटे ललित के साथ काम के सिलसिले में शहर से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी इंद्रा सैनी और पुत्रवधू अंजलि सैनी थीं। शाम करीब सात बजे दोनों घर पर घरेलू कार्य में लगी थीं। इसी दौरान दो बदमाश अंदर घुस आए और एक कमरे में घुसकर सेफ अलमारी का ताला तोड़कर सामान निकालने लगे। जैसे ही कमरे में आहट की आवाज सुनी तो अंजलि वहां पहुंच गई। कमरे में दो नकाबपोश बदमाशों को देखकर उसने शोर मचा दिया। बदमाशों ने पुत्रवधू को धक्का मारकर गिरा दिया और चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी इंद्रा सैनी मौके पर पहुंची और मदद से लिए आवाज लगाईं। शोर सुनकर बदमाश सामान समेटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से अंजलि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन

मई में पुत्र की हुई थी शादी
पीड़ित जयप्रकाश सैनी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर वह अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे तो अंदर कमरे की आलमारी आदि का सामान बिखरा पड़ा था। नकदी व जेवरात समेत कीमती सामान गायब थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाश कितनी नकदी और जेवरात ले गए, इसका आकलन किया जा रहा है। मई माह में उनके पुत्र की शादी हुई है। पुत्रवधू अंजलि गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला चोरी का हो रही प्रतीत
पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- जयकरण सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed