Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Light mist in the morning and a spell of drizzle cause the mercury to drop by two degrees.

Bulandshahar News: सुबह के समय छाई हल्की धुंध, बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर रविवार को भी देखने को मिला। सुबह के समय आसमान में हल्की धुंध छाई रही। इसके बाद कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप की गर्माहट के कारण दिन के समय ठंड का असर कम महसूस हुआ। मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह एक दिन में दोनों तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को हवा में नमी यानी आर्द्रता 48 फीसदी रही, जबकि हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कई दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बीच किसानों ने गेहूं की बुवाई तेज कर दी है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव के अनुसार जिले में गेहूं की बिजाई का 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। जिले में कुल 3.65 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है। इस बार करीब 1.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बुवाई का कार्य और तेज होने की उम्मीद है। किसानों के लिए यह समय गेहूं की अगेती और सामान्य किस्मों की बुवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मौसम में ठंडक बढ़ने से गेहूं की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed