Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Private bus operators will run buses for the Garh Ganga Mela.

Bulandshahar News: गढ़ गंगा मेले के लिए निजी बस संचालक चलाएंगे बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्तिक पूर्णिमा के चलते गढ़ में गंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले से भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस रूट पर बुलंदशहर डिपो की बसें न चलने पर 73 निजी बसों का संचालन होगा। गढ़ मेले के लिए स्याना-गढ़ बस यूनियन द्वारा 21 से 24 नवंबर को निरंतर बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु गंगाघाट पर पहुंच सकें।
विज्ञापन

कार्तिक गंगा मेले को लेकर अनूपशहर के लिए जहां उप्र परिवहन निगम की बसों का 20 नवंबर से संचालन बढ़ जाएगा। तो वहीं, गढ़ गंगा मेले के लिए गढ़ डिपो की बसों का संचालन होगा। इन बसों की संख्या कम रहने पर श्रद्धालुओं को गंगाघाट तक पहुंचाने के लिए इस बार भी निजी बसों से सफर करना पड़ेगा। इसको लेकर निजी बस संचालक तैयारियों में जुट गए हैं। अभी बुलंदशहर से गढ़ के लिए प्रत्येक 15 से 20 मिनट पर बस को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व बसों के फेरे बढ़ाने के लिए प्रत्येक 10 मिनट पर रवाना होगी। स्याना-गढ़ यूनियन अध्यक्ष जागेश चौहान ने बताया कि गढ़ व ब्रजघाट के लिए 21 नवंबर से 24 नवंबर तक प्रतिदिन 73 बसों का निरंतर संचालन होगा। बुलंदशहर के स्याना बस अड्डे से प्रत्येक 10 मिनट पर बस गढ़ के लिए रवाना की जाएगी। 23 नवंबर को बसों का संचालन देर रात तक जारी रहेगा। ऐसे में यात्री 23 नवंबर को किसी भी समय निजी बसों से सफर कर सकते हैं। जो बुलंदशहर से चलकर गढ़ प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थान तक छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed