Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car and a small commercial vehicle collide violently two motorcycles also get involved in cras nine people inj

बुलंदशहर: कार और छोटा हाथी वाहन की जोरदार टक्कर, दो बाइकों की भी हुई भिड़ंत, हादसे में नौ लोग घायल

Sun, 15 Nov 2026 11:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:16 PM IST
सार

छतारी थाना क्षेत्र के चौंढेरा गांव के पास रविवार शाम को छोटे हाथी वाहन और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में अलग-अलग वाहन सवार नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Car and a small commercial vehicle collide violently two motorcycles also get involved in cras nine people inj
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतारी थाना क्षेत्र के चौंढेरा गांव के पास रविवार शाम को छोटे हाथी वाहन और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में अलग-अलग वाहन सवार नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि एनएच-509 पर चौंढेरा गांव के पास सड़क हादसा हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जहां पर देखा गया कि डिबाई की ओर से आ रहे छोटे हाथी वाहन और अलीगढ़ की ओर आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दो अन्य बाइकों को टक्कर मारते हुए पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पहुंचाया। जहां पर एक बाइक सवार घायल डिबाई कोतवाली के गांव दानपुर निवासी अनिल, उनकी पत्नी नीरज, बेटी अभी और साला नरेश घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरी बाइक सवार हम्मबीर निवासी मुजफ्फरा गांव, थाना गोधा, जनपद अलीगढ़ और छोटा हाथी वाहन चालक उदयवीर निवासी गोंडा गांव जिला अलीगढ़ घायल हो गए। इसके अलावा कार सवार मोहम्मद आदिल, उनकी बहन रूबी व भांजा अब्दुल निवासी संभल भी घायल हो गए, जिनको कम चोट होने के चलते उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य छह घायलों को अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि कार सवार तीनों घायलों का पीएचसी पर ही उपचार हो गया। अन्य छह घायलों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की तेज रफ्तार ही हादसे का मुख्य कारण है, जिसके नियंत्रण के लिए वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed